{"_id":"589379864f1c1b4a40e818ce","slug":"mlc-polls-this-morning-to-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":" एमएलसी चुनाव के लिए मतदान आज सुबह आठ से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव के लिए मतदान आज सुबह आठ से
santkabirnagar
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Voter ID Card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां गुरुवार शाम तक पोलिंग बूथोें तक पहुंच गईं। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को तीन सुपर जोन, तीन जोन तथा आठ सेक्टरों में बांटा गया है।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय के निर्देशन में स्नातक निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियों गुरुवार दोपहर को कलेक्ट्रेट से रवाना हो गईं। मतदान के लिए जनपद में नौ बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में 5166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 3734 पुरूष तथा 1423 महिला मतदाता शामिल हैं।
पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग आफीसरों को निर्देश दिया गया है कि आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान संपन्न कराएं। चुनाव कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक होगा। मतदान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र का उपयोग किया जा सकता है। सुरक्षा के चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर एक सब इंस्पेक्टर, आठ सिपाही तथा दो महिला सिपाही की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
ये भी हैं विकल्प ः मतदाता पहचान पत्र न होने की दशा में इनमें से किसी का साथ रहना अनिवार्य है : पासपोर्ट, आधार कार्ड, डाइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, राज्य एवं केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों, स्थानीय निकाय अथवा निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, अधिकृत पहचान पत्र।