{"_id":"65886f5fabf15358e80202d8","slug":"mla-annoyed-on-absent-officers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7263-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संकल्प यात्रा में अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़के विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संकल्प यात्रा में अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़के विधायक
Sun, 24 Dec 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
बेलहर ब्लॉक के दुल्हीपार गांव में आयोजित विकसीत भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में लाभार्थी क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है
झिंगुरापार व गालिमपुर में आयोजित कार्यक्रम में विद्युत, जलनिगम व समाज कल्याण विभाग के नहीं थे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत झिंगुरापार व गालिमपुर में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। मुख्य अतिथि विधायक गणेश चौहान शामिल हुए। दोनों स्थानों पर विद्युत, जलनिगम और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के न पहुंचने पर विधायक भड़क गए। उन्होंने ग्रामीणों को इस लापरवाही पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। लोगों की समस्या से अवगत हुए। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
नाथनगर क्षेत्र में प्रतिदिन दो ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है। इसी क्रम में रविवार को झिंगुरापार और गालिमपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। विभागवार स्टाॅल के माध्यम से जन हितार्थ योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। दोनों ग्राम पंचायतों में विद्युत, जल निगम और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के न पहुंचने पर विधायक गणेश चौहान भड़क गए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि 2045 तक देश पूर्ण विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ जाएगा। कोई गरीबी के नीचे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि बगैर भेदभाव के पात्रों को लाभ मिल रहा है। निपुण भारत मिशन के तहत चयनित प्राथमिक विद्यालय झिंगुरापार की छात्रा नेहा चौधरी, अमृता यादव, अंकित गुप्ता, अंशिका, शनि गुप्ता, अंकिता को निपुण प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधान मोहम्मद फिरोज अहमद उर्फ चुन्नू भाई, प्रधान संजू देवी, सचिव विश्राम यादव, सचिव अजित कुमार शर्मा, फैसल खान, अफजल खान, प्रभारी प्रधानाध्यापक जय प्रकाश राव, श्रीभागवत, संतराम गुप्ता, कृष्ण मणि मिश्र, रजनी पांडेय, जमशेद खान, प्रेमचंद मिश्र, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।