फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MLA after finishing talks with CM and state president

सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के बाद विधायक ने खत्म किया धरना

Thu, 07 Mar 2019 11:50 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 07 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
MLA after finishing talks with CM and state president
सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के बाद विधायक ने खत्म किया धरना - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सांसद शरद त्रिपाठी पर कार्रवाई की मांग पर मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल रातभर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे रहे। सुबह सदर विधायक जय चौबे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का संदेश वाहक बनकर पहुंचे। इसी बीच मुख्यमंत्री कार्यालय से भी फोन आया। इसके बाद विधायक धरना खत्म कर लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

जिला योजना समिति की बैठक में बुधवार शाम सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। सांसद ने विधायक को जूतों से पीटा तो विधायक ने भी उन्हें तमाचा जड़ दिया। बाद में सांसद को कलेक्ट्रेट से सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना के तुरंत बाद विधायक कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। रात 11 बजे तक डीएम उन्हें समझाते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। रात एक बजे फिर डीएम कलेक्ट्रेट पहुंचे और वरिष्ठ अफसरों से वार्ता का हवाला देकर धरना समाप्त करने को कहा, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इधर गुरुवरार की सुबह करीब नौ बजे खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे कलेक्ट्रेट पहुंचे और विधायक को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय का संदेश सुनाते हुए लखनऊ जाने की सलाह दी। इसके कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से भी फोन आ गया। इसके बाद विधायक धरना समाप्त कर चले गए। दोपहर में वह लखनऊ रवाना हो गए।डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि धरना खत्म होने के बाद विधायक को उनके गांव मेड़रापार पहुंचा दिया गया। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरा प्रयास किया। कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ से संबंधित मामले में केस दर्ज हो चुका है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed