फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   missing youth found dead body

लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

Sat, 12 Jan 2019 12:02 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 12 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
missing youth found dead body
लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला - फोटो : अमर उजाला
धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के मुसहरा बूढ़ी राप्ती नदी के किनारे एक 20 वर्षीय युवक का पेड़ से लटकता शव शुक्रवार को मिला। युवक मुसहरा में नाना के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह बृहस्पतिवार दोपहर बाद से लापता था। सूचना पर पहुंची धर्मसिंहवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने तहरीर में युवक के मानसिक अस्वस्थ होने की बात कही है।      
विज्ञापन


मुसहरा गांव के पूरब राप्ती नदी के तट पर आम के पेड़ से 20 वर्षीय युवक का शव किसी ग्रामीण ने लटकता हुआ देखा। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। शव की पहचान उमेश कुमार चौरसिया पुत्र श्रीचंद चौरसिया निवासी सैनुआ थाना लोटन सिद्घार्थनगर के रूप में हुई। उमेश नाना रामअधारे चौरसिया निवासी मुसहरा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह  बृहस्पतिवार दोपहर बाद से साइकिल लेकर लापता था, उसके लापता होने की सूचना सोशल मीडिया पर भी वायरल की जा रही थी। रामअधारे ने थाने पर देकर तहरीर में कहा है कि उनका बेटा उमेश कुछ दिनों से मानसिक अस्वस्थ चल रहा था। उसका डॉक्टर के यहां इजाल चल रहा था। हालांकि गांव में युवक के मौत की गांव के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सौदागर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed