फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Missing radiologist's sister appeals to Chief Minister

Sant Kabir Nagar News: लापता रेडियोलॉजिस्ट की बहन ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Fri, 20 Feb 2026 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Missing radiologist's sister appeals to Chief Minister
धनघटा। क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी लापता हुए रेडियोलॉजिस्ट की बहन डॉक्टर ख्याति पांडेय ने भाई की तलाश के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। ख्याति पांडेय का कहना है कि तेरह दिन हो गए गोरखपुर के नौसढ़ से लापता हुए भाई का अब तक कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में डॉक्टर ख्याति पांडेय ने लिखा है कि 24 वर्षीय उनके भाई रजत पांडेय 7 फरवरी को दिल्ली से चले और 8 फरवरी दोपहर को 1 बजकर 40 मिनट पर नौसढ़ में बस से उतरे। बस से उतरने के बाद थोड़ी देर में घर आने की बात कहकर वह फोन रख दिए। उसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। तभी से उनका न तो फोन खुला और न हीं बात हो सकी। बहुत तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल पा रहा है। एडीजी गोरखपुर से भी गुहार लगाया गया पुलिस भी रजत पांडेय के तलाश में जुटी हुई है। लेकिन कहीं पर उनका पता नहीं चल पा रहा है। डॉक्टर ख्याति पांडेय ने इस मामले में मुख्यमंत्री से भाई की तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed