{"_id":"672bc29e6d92442dbd04a9c4","slug":"miscreants-beat-up-two-sisters-for-protesting-against-molestation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123392-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने दो बहनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने दो बहनों को पीटा
Thu, 07 Nov 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम नित्य क्रिया के लिए जा रही दो सगी बहनों से मनचलों ने छेड़छाड़ किया। विरोध करने पर मनचलों ने दो बहनों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मां ने धनघटा थाने में तहरीर दी है।
मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार एक गांव की दो बहनें गांव के बाहर नित्य क्रिया के लिए जा रही थीं। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ किया। बहनों ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर लड़कियों के परिजन भी मौके पहुंच गए। भीड़ जुटता देख युवक जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।