{"_id":"692745a8101c97198a028a69","slug":"miscreants-beat-up-5-members-of-the-same-family-fir-lodged-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-141868-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने एक ही परिवार के 5 लोगों को पीटा, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने एक ही परिवार के 5 लोगों को पीटा, एफआईआर दर्ज
Wed, 26 Nov 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
- बेलहर कला थानाक्षेत्र के पड़रिया गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में मनबढ़ों ने मिलकर एक ही परिवार के 5 लोगों को बुरी तरह से पीट दिया। स्थिति यह थी कि मनबढ़ों ने घर की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। इससे पूरा परिवार काफी दहशत में है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पड़रिया गांव के रहने वाले संतोष ने बताया कि 25 नवंबर को दोपहर बाद 3 बजे वह अपनी मंगेतर से वीडियो काल के जरिए बात कर रहा था। इसी दौरान वहां पर मौजूद युवक मजनू खान ने कहा कि तुम मेरा वीडियो बना रहे हो। संतोष ने इससे इन्कार किया, लेकिन मजनू ने उसकी बात नहीं सुनी और अपने परिजनों सद्दाम, डींगुर, गोपी, झीनक को बुला लिया। इसके बाद गाली देते हुए लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर से मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने आई संतोष के परिवार की सरोज, राधिका, मैना व साधना समेत अन्य महिलाओं को भी को भी गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। जिससे उन लोगों को काफी चोटें आयी हैं। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। मारपीट के दौरान सोनमती व सरोज का मंगल सूत्र कहीं गिर गया, जो काफी ढूंढने पर नहीं मिला। संतोष ने आरोप लगाया कि इस मारपीट में गांव के प्रधान शौकत अली की भी हाथ है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले में ग्राम प्रधान शौकत अली समेत छह नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना से पीड़ित के परिवार के लोग काफी सहमे हुए हैं।