फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Miscreants barged into the school and vandalized the premises.

Sant Kabir Nagar News: अराजकतत्वों ने स्कूल में घुसकर की तोड़फोड़

Sun, 20 Sep 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Miscreants barged into the school and vandalized the premises.
संतकबीरनगर। बघौली ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय अमरडोभा में अराजकतत्वों ने छुट्टी के बाद घुसकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने वाश बेसिन, टोंटी, वाटर सप्लाई पाइप, शौचालय के दरवाजे समेत कई सामान क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना की जानकारी अगले दिन विद्यालय खुलने पर हुई। प्रधानाध्यापिका की तहरीर के बावजूद अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बीते दिनों प्राथमिक विद्यालय अमरडोभा में छुट्टी होने के बाद कुछ स्थानीय युवक पीछे की दीवार फांदकर स्कूल परिसर में घुस गए। आरोप है कि युवकों ने तोड़फोड़ की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शगुफ्ता खातून ने बखिरा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed