फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mirpur-Dharui road is in bad condition since last 12 years, there are potholes everywhere on the road

Sant Kabir Nagar News: मीरपुर-धरूई मार्ग 12 से साल से बदहाल, सड़क पर जगह-जगह गड्ढे

Sun, 06 Jul 2025 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mirpur-Dharui road is in bad condition since last 12 years, there are potholes everywhere on the road
मीरपुर- धरूई मार्ग बदहाल, सड़क पर जगह जगह गड्ढा
सेमरियावां। ब्लॉक के पैड़ी-दानोकुइयां मार्ग को जोड़ने वाला मीरपुर-धरूई मार्ग 12 साल से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने के लिए विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मीरपुर-धरूई मार्ग लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा है। 12 साल से यह मार्ग खराब है लेकिन जिम्मेदार मरम्मत नहीं करा रहे हैं। लोगों का सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इसी मार्ग पर मीरपुर में एक पब्लिक स्कूल भी है। स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। मीरपुर, भैंसवरिया, धरूई, देवरिया विजई आदि गांव के राहगीर इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसी मार्ग से बस्ती जनपद के भीटा रामसेन, बढ़या राजा, नगहरा, नगहरी आदि गांव के लोगों का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

मीरपुर गांव के वसीम खान, याक़ूब, मो. रफीक, अबू बकर, सिद्दीकी, जलील आदि ने बताया कि सड़क का मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। विभाग व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से सड़क बदहाली का शिकार है। सड़क की बदहाली से रिश्तेदार भी गांव में आने से कतरा रहे हैं। धरूई गांव के अजय कुमार, भगवान दीन, नंदलाल, मिंटू आदि ने बताया कि सड़क मरम्मत कार्य नहीं होने से काफी दिक्कत हो रही है। स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्लूडी एक्सईएन आरके पांडेय ने बताया कि जल्द ही सड़क का मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed