फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mirganj's new bus stand will be connected by link road and rail route

Sant Kabir Nagar News: लिंक रोड और रेल मार्ग से जुड़ जाएगा मीरगंज का नया बस अड्डा

Thu, 07 Dec 2023 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mirganj's new bus stand will be connected by link road and rail route
- डीएम ने बस डिपो के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

- जमीन चिह्नित न होने के कारण अटका रहा बस डिपो

संतकबीरनगर। रोडवेज बस अड्डा बनाने की पहल एक बार फिर शुरू हुई है। इसके लिए मीरगंज के पास जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। जिलाधिकारी ने नए बस अड्डे का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। नया बस अड्डा भुवरिया-धनघटा के लिंक रोड और रेल लाइन से जुड़ेगा, जिससे लखनऊ, आंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज जाने के लिए यात्रियों को सहूलियत मिले।
संतकबीरनगर जिले का गठन 1997 में हुआ। करीब 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक बस डिपो की स्थापना नहीं हो सकी। इसके कारण यात्रियों को मेंहदावल बाईपास पर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यहां पर यात्रियों के बैठने सहित अन्य सुविधाओं का अभाव है। इस समस्या को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने प्रमुख सचिव परिवहन निगम को मनियरा में बस डिपो बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने जिक्र किया है कि मीरगंज में बनने वाला बस डिपो 1.503 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित होगा। बस डिपो के मीरगंज में बनाने के पीछे मंशा यह है कि यह भुवरिया से धनघटा जाने वाले लिंक रोड के नजदीक है। वहीं, सरैया बाईपास के आगे से होकर खलीलाबाद बलरामपुर रेल लाइन बनेगा, जिससे बस डिपो की दूरी काफी कम होगी। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


पूर्व में सरयू कैनाल कालोनी की जमीन हुई थी चिह्नित
बस डिपो की स्थापना के लिए सांसद प्रवीण निषाद व सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की पहल पर सरयू कैनाल कालोनी की भूमि को चिह्नित कया गया था। इस पर प्रशासन का कहना है कि सरयू कैनाल की भूमि पर बस डिपो बनने से सड़क पर बसों के खड़ा होने की संभावना हो सकती थी। जिससे यातायात प्रभावित हो सकता था। साथ ही यहां रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी समस्या हो सकती थी। ऐसे में नए स्थापना का चयन कर बस डिपो के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरगंज में बस डिपो बनाया जाना उपयुक्त है। यहां भुवरिया से पायलपार होकर धनघटा के लिए बाईपास बनना है। इससे बस डिपो जुड़ेगा तो लोगों को काफी आसानी होगी।
चौधरी भूपेंद्र सिंह, शहरवासी

मुख्यालय पर बस डिपो न होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। मीरगंज में बस डिपो का प्रस्ताव किया गया है। जो खलीलाबाद-बलरामपुर रेल लाइन व धनघटा की ओर जाने वाले मार्ग से बस डिपो जुड़ जाएगा।

डॉ. डीएन पांडेय, शहरवासी
0000000000000000
मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान तले बसों का इंतजार करना पड़ता है। मीरगंज में बस डिपो बनाने की पहल हुई है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
सर्वदानंद पांडेय, शहरवासी

बस डिपो के लिए पूर्व में सरयू कैनाल की जमीन चिन्हित की गई थी। यहां तमाम दिक्कतें है। ऐसे में मीरगंज में जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा।
महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed