फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Minor girl raped, the crime came to light when she became pregnant, FIR registered.

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 10 Jan 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Minor girl raped, the crime came to light when she became pregnant, FIR registered.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर कस्बे की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई। मां की शिकायत पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित मां ने शिकायती पत्र में बताया कि वह दो माह पहले छठ त्योहार पर अपनी बहन के घर रामगढ़ चली गई थी। उसके घर पर उसकी बड़ी लड़की व छोटी लड़की मौजूद थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपी आलोक साहनी ने उनकी 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी से कहोगी तो जान से मार डालेंगे। 26 दिसंबर 2025 को समय 10 बजे दिन में उनकी नाबालिग बेटी की तबीयत खराब हो गई। वह उल्टी करने लगी। उन्होंने उससे पूछा तो उसने बताया कि छठ त्योहार में आलोक साहनी ने दुष्कर्म किया था। वह दवा इलाज व अल्ट्रा साउंड जांच कराई और मगहर चौकी पर सूचना दी। कोई कार्रवाई नहीं हुई और नहीं तो उस पर सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी् आलोक साहनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed