{"_id":"56febfc24f1c1b9142f00106","slug":"mina-knnaujia-include-peace-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना कन्नौजिया पीस पार्टी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीना कन्नौजिया पीस पार्टी में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
पीस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीस पार्टी की बैठक शुक्रवार को मोती नगर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अपना दल महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीना कन्नौजिया ने पीस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। उसके सदस्यता ग्रहण करने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने कहा कि पीस पार्टी की नीतियों से लोग प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे है। अपना दल को छोड़कर पीस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली मीना कन्नौजिया के दल में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।
महिला मंच की जिलाध्यक्ष इंदू पासवान ने कहा कि पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार की जरूरत है। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराए। महासचिव विनोद चौरसिया ने कहा कि पीस पार्टी के विधायक के कार्यकाल में क्षेत्र का काफी विकास हुआ है। इस अवसर पर फुजैल रहमानी, मेंहदी हसन, कलीमुल्लाह, ओम प्रकाश चौधरी, राम बहादुर निषाद, डॉक्टर अब्दुल रसद, मुहम्मद रफीक, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, राजेंद्र चौरसिया, मोहम्मद शफीक, अली हुसैन, जुम्मन समेत अन्य मौजूद रहे।