{"_id":"57000f814f1c1bad7ff001bc","slug":"middle-of-the-road-making-pit-accident-prone","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीच बना गड्ढा, दुर्घटना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के बीच बना गड्ढा, दुर्घटना की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग पर करैली के पास सड़क के बीच में बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। आने जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कहना है कि यदि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जाता है। स्थिति यह है कि इस गड्ढे को भरवाया नहीं जा रहा है, इससे जंगल कला बघौली के पास भी छोटे छोटे गड्ढे बनने शुरू हो गए हैं। करैली निवासी अनिल भारद्वाज, भवानी गाड़ा निवासी चंद प्रकाश ने बताया कि सड़क पर बना गड्ढा जानलेवा हो गया है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए।
धनघटा-उमरिया मार्ग क्षतिग्रस्त, लोग परेशान
खलीलाबाद से मुखलिसपुर तक अच्छी सड़क होने से यात्रा करना जितना आसान हो गया है। उतना ही कठिन मुखलिसपुर से उमरिया बाजार तक जाना है। धनघटा तक तो कुछ गनीमत है, लेकिन धनघटा से उमरिया तक जान जोखिम में डालकर जाना पड़ रहा है।
बता दें कि घाघरा नदी के बिड़हर घाट पर पुल बन जाने से इस मार्ग पर यातायात बढ़ गया है। इस सड़क से वाराणसी, आजमगढ़, फैजाबाद, अंबेडकरनगर आदि जगहों पर जाने के लिए रोजाना दो पहिया और चार पहिया वाहनों की भीड़ लगी रहती है। अंबेडकरनगर जिले में एक स्थान पर किए जा रहे बालू खनन से बालू लादकर भारी वाहन रोजना सैकड़ो की संख्या में आते जाते है। जिसका नतीजा यह है कि धनघटा से उमरिया बाजार तक सड़क जगह जगह गड्ढ़े में तब्दील हो गई। इस मार्ग पर सबसे कठिन साइकिल से आना जाना हो गया है। ग्रामीण बृजेन्द्र, अजय पांडेय, हरिओम सिंह, सी बी गुप्ता, दीपक, रमेश यादव, दिनेश आदि का कहना है कि उमरिया बाजार के लिए धनघटा से जाने के लिए सौ बार सोचना पड़ रहा है। इस सड़क की मरम्मत जब तक नही होगी तब तक यहा के लोगो के लिए परेशानी तो रहेगी।