{"_id":"66748a34db505bdfb90cc9c6","slug":"mess-tender-for-one-road-thrice-in-13-years-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116376-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़झाला : 13 साल में एक सड़क का तीन बार टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़झाला : 13 साल में एक सड़क का तीन बार टेंडर
Fri, 21 Jun 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
- मेंहदावल कस्बे के नायक टोला के सड़क निर्माण के लिए 37 लाख का टेंडर प्रकाशित
- पहले बनाया सीसी रोड, फिर इंटरलॉकिंग, अब बनेगी सीसी रोड
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के नायक टोला में सड़क का 11 साल में तीन बार टेंडर हुआ। पहले यह सड़क सीसी बनाई गई, फिर पांच साल बाद उसे तोड़कर इंटलाॅकिंग किया गया, अब सड़क को तोड़ने का कार्य शुरू हुआ है, फिर से इसे सीसी रोड बनाया जा रहा है। सड़क बनाने में अब तक करीब एक करोड़ रुपये खर्च हो चुके है।
मेंहदावल कस्बे के नायक टोला में इंटरलॉकिंग सड़क इस समय चर्चा का विषय है। दिग्विजय शर्मा के घर से बीएम सिटी मार्ग तक सीसी रोड निर्माण का टेंडर नगर पंचायत प्रशासन कर रहा है, जिसकी राशि 37.16 लाख रुपये है। यही सड़क वर्ष 2010-11 में तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष पवन त्रिपाठी के कार्यकाल में निर्माण कराया गया था। इसकी कुल दूरी करीब 400 से 500 मीटर के बीच है। इस पर करीब 12 लाख 50 हजार रुपये उस समय खर्च किया गया था। इसी सड़क को साल 2016-17 में तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल के कार्यकाल में वार्ड के लोगों के कहने पर सीसी सड़क की जगह इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया, जिस पर करीब 17 लाख रुपये खर्च किए गए।
नायक टोला के इसी सड़क का 37 लाख का टेंडर प्रकाशित हो चुका है। वार्ड निवासी लालजी पांडेय, गुलाल पांडेय, कृष्ण देव त्रिपाठी, विनोद शर्मा, नंदलाल गुप्ता, झिनक अग्रहरि, वीरेंद्र अग्रहरी, सुरेन्द्र अगहरि, श्रीकांत राजेन्द्र, राघवेंद्र पांडेय आदि ने कहा कि इंटरलॉकिंग सड़क को सीसी रोड बनाने की जगह यदि मरम्मत का कार्य कर दिया जाए तो कम खर्चे में सड़क बेहतर हो जाएगी। पूर्व में जब सीसी रोड बना था तो काफी दिक्कत हो रही थी, जब से इंटरलॉकिंग सड़क हुआ तब से आवागमन बेहतर हो गया। वर्तमान समय में भी यह सड़क दो से तीन स्थानों पर ही क्षतिग्रस्त है, जिसकी मरम्मत कर दी जाए तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर ठीक-ठाक इंटरलॉकिंग सड़क को नगर पंचायत प्रशासन मरम्मत की जगह सीसी सड़क तोड़कर क्यों बनना चाह रहा है। वार्ड से सभासद प्रत्याशी रहे अश्वनी सिंह विशाल का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन के टेंडर में भी गोलमाल कर रहा है। जो सड़कें बेहतर हैं उन्हें तोड़कर अनावश्यक रूप से विकास के नाम पर धन की बर्बाद कर रहा है। प्रकाशित टेंडर में सड़क की लंबाई का भी उल्लेख नहीं किया गया है ना तो वार्ड का नाम दर्शाया गया है।
मामला संज्ञान में नहीं है। इसे संज्ञान में लेते हुए सड़क का स्थलीय निरीक्षण और भौतिक सत्यापन कराया जाएगा, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी, मेंहदावल
मामला संज्ञान में नहीं है, अगर ऐसा है तो टीम भेजकर जांच कराई जाएगी, जिसकी भी लापरवाही होगी उसकी जिम्मेदारी तय होगी। साथ ही उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम