फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mercury rises by another two degrees... people distressed by the heat and blazing sun.

Sant Kabir Nagar News: दो डिग्री और चढ़ा पारा...धूप और गर्मी से लोग बेहाल

Sat, 04 Jul 2026 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mercury rises by another two degrees... people distressed by the heat and blazing sun.
संतकबीरनगर। जिले में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तपिश के कारण लोग दिन में बाहर कम निकल रहे हैं। शनिवार को भी कड़ी धूप रही। ऐसे में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए। काम के चलते घरों से बाहर निकले लोग परेशान हो गए। हालांकि अभी बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। शनिवार को सुबह से ही कड़ी धूप के कारण लोग परेशान रहे। तेज धूप होने से लोग उमस भरी गर्मी बेहाल रहे। गर्मी के चलते पंखा, कूलर भी बेकार साबित हो रहे हैं। इस बीच अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी कक्षाएं ः जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जनपद में बढ़ते तापमान के मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed