फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mercury hits 40 degrees again; people reel under the heat.

Sant Kabir Nagar News: -फिर 40 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी से लोग बेहाल

Tue, 09 Jun 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Mercury hits 40 degrees again; people reel under the heat.
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पिछले दिनों बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन सोमवार को एक बार फिर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसके साथ ही गर्म हवा चलने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तापमान और बढ़ेगा, ऐसे में राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली, जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए निकले वह लोग खासे परेशान रहे। लोग गर्मी से बचने के लिए जहां छांव दिखा वहीं ठहर गए।
विज्ञापन

शहर के मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे काफी संख्या में लोग गर्मी से बचने के लिए खड़े दिखे। दोपहर के समय में तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। इससे दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वजह यह है कि गर्मी के चलते ग्राहक दुकान पर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच लोग गर्मी से बचने के लिए जगह-जगह लगे सिकंजी, बेल का शर्बत, नींबू पानी, नारियल पानी, गन्ने का रस आदि की दुकानों पर पहुंचकर उसका सेवन कर रहे हैं। अस्पतालाें में भी बुखार, उल्टी- दस्त आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है।
फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इस समय उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। जिनका इलाज के साथ उचित परामर्श दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को सलाह दी जा रही है कि दिन में यदि जरूरी न हो तो बाहर न निकलें। यदि बाहर निकल रहे हैं तो मुंह पर गमछा बांधकर निकलें। थोड़ी- थोड़ी देर पर पानी का सेवन करते रहे।

00000000000000000000
मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अभी दो दिन तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है और बारिश हो सकती है। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या

00000000000000000
एक नजर में तापमान
दो जून : अधिकतम- 38 न्यूनतम- 28 डिग्री सेल्सियस
तीन जून : अधिकतम- 38 न्यूनतम- 29 डिग्री सेल्सियस
चार जून : अधिकतम- 38 न्यूनतम- 29 डिग्री सेल्सियस
पांच जून : अधिकतम- 39 न्यूनतम- 29 डिग्री सेल्सियस
छह जून : अधिकतम- 37 न्यूनतम- 28 डिग्री सेल्सियस
सात जून: अधिकतम- 38 न्यूनतम- 29 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed