फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mercury @ 44 degrees... heat wave warning for four days

Sant Kabir Nagar News: पारा <bha>@</bha> 44 डिग्री... चार दिन लू की चेतावनी

Mon, 17 Jun 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Jun 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Mercury @ 44 degrees... heat wave warning for four days
- घरों में रहने को मजबूर हुए लोग, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में चार दिन लू की चेतावनी दी है। इसका असर जनपद में सुबह से दिख रहा है। पारा 44 डिग्री के आसपास बना है, वहीं लू चलने से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। विभाग की माने तो पारा अभी और चढ़ेगा। दूसरी तरफ स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है।
रविवार को अधिकतम तापमान 44 तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से तेज धूप निकली। साथ ही लू चलने से लोग बेहाल गए। छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकतर लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। जरूरी काम से निकले लोग चेहरे को ढंककर सड़क पर नजर आए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। कुछ लोग छांव की तलाश में भटकते रहे।
विज्ञापन


शहर के मेंहदावल बाईपास व मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे ठहर कर लू और तेज से धूप से बचने का प्रयास करते दिखे। यहां मिले रविंद्र कुमार, आलोक कुमार आदि ने बताया कि तेज धूप के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर में छांव के लिए ओवरब्रिज ही दिखा, ऐसे में यहीं पर ठहरकर तेज धूप से बचने का प्रयास कर रहे हैं। लू की चेतावनी के बीच जिला अस्पताल व सीएचसी पर कोल्ड वार्ड सक्रिय है, जहां पर लोगों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है, जबकि पालिका प्रशासन शहर की सड़कों पर पानी की फुहार करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतल पेय का सहारा ले रहे लोग
भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग शहर के विभिन्न स्थानों पर शीतल पेय की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। यहां पर नींबू पानी, बेल का शर्बत, गन्ने का रस, छाछ, सत्तू, शिकंजी आदि का सेवन कर रहे हैं। अंसार टोला में गन्ने का रस का सेवन करते मिले चंदन कुमार ने कहा कि गर्मी में शीतल पेय ही सहारा है।

गर्मी और लू से अभी चार दिन राहत के आसार नहीं हैं। पारा अभी और चढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed