{"_id":"5bf1ae24bdec22694b42c64a","slug":"merchants-meeting-for-underpass","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास के लिए व्यापारियों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास के लिए व्यापारियों ने की बैठक
संतकबीरनगर
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अंडरपास के लिए व्यापारियों ने की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर(ब्यूरो)। शहर के व्यापारियों की बैठक रविवार को मुुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पास हुई। इसमें मुुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनवाने पर चर्चा की गई।
पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र ने कहा कि मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग बंद होने से व्यापारियों को समस्याएं हो रही हैं। क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने से उसके नीचे व्यवसाय करने वाले व्यापारी पलायन को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में अंडरपास बनवाया जाना बेहद जरूरी है। इसके लिए रेल मंत्री को पत्रक दिया जाएगा। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने कहा कि अंडरपास के लिए लगातार जनप्रतिनिधियों से मांग की जा रही है, लेकिन उनकी बात सुनी नहीं जा रही है। व्यापारी रामशंकर जायसवाल, परमात्मा प्रसाद चौधरी, अर्जुन प्रसाद आदि ने कहा कि क्रासिंग बंद होने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हंै। अगर प्रशासन अंडरपास नहीं बनवाता है तो सभी व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने व्यापारियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। बैठक में सुबोध कुमार शर्मा, धर्मेंद्र मोदनवाल, दानिश खान, विवेक वर्मा, केशव सिंधी, संतोष कुमार, पंकज कसेरा, किशन गुप्त समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।