फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Memories of old incidents freshened by a dispute between a block chief and a BJP leader

ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता के बीच विवाद से ताजी हुईं पुरानी घटनाओं की यादें

Thu, 31 Dec 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Memories of old incidents freshened by a dispute between a block chief and a BJP leader
ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता के बीच विवाद से ताजी हुईं पुरानी घटनाओं की यादें
विज्ञापन

धनघटा। हैंसर बाजार ब्लॉक परिसर में प्रमुख और भाजपा नेता के बीच हुए विवाद ने लोगों की जेहन में यहां हुई पुरानी घटनाओं की याद ताजा कर दी। बृहस्पतिवार को दोपहर तक ब्लॉक परिसर में सन्नाटा रहा और ब्लॉक कर्मी सहमे नजर आए। लोग पुरानी घटनाओं की चर्चा करते सुने गए।
खाजों गांव के निवर्तमान प्रधान के पति राजन राय बताते हैं कि फरवरी 2002 में वह और पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह बीडीओ के आवास में कुछ लोगों के साथ बैठकर विकास के संबंध में तत्कालीन एकाउंटेंट मदनमोहन पांडेय के साथ चर्चा कर रहे थे। उसी समय छह की संख्या में बाइक सवार बदमाश पहुंचे और पूर्व प्रमुख को निशाना बनाते हुए बम से हमला कर दिया। संयोग अच्छा रहा कि पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह बाल-बाल बच गए। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि संजय सिंह राठौर और राजन राय जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन

बदमाश हमला करने के बाद भाग निकले। इसी तरह वर्ष 2004 में तत्कालीन बीडीओ डीडी शुक्ला और सपा नेता रामवृक्ष यादव के बीच विवाद हुआ। उस समय की प्रमुख उषा देवी विवाद को देख अचेत हो गई थी। बीडीओ की ओर से सपा नेता समेत उनके सहयोगियों पर जानलेवा हमले के आरोप में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2005 के प्रमुख चुनाव में रामअशीष यादव और सपा नेता रामवृक्ष यादव के बीच ब्लॉक गेट पर हुए विवाद और फायरिंग की याद आज भी लोगों की जेहन में जाती है। उस दौरान तत्कालीन एसओ आरबी वर्मा घायल हो गए थे। बुधवार को जब भाजपा नेता फतेहबहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह के बीच हुई तकरार को देखकर लोग सहम गए थे। इस मामले में भाजपा नेता ने प्रमुख समेत कई अन्य पर तो प्रमुख ने भाजपा नेता समेत 24 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed