{"_id":"6488b026f7bb7f915c001641","slug":"meeting-organized-khalilabad-news-c-7-1-205578-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लापरवाही पर तहसीलदार, एक्सईएन और बीडीओ को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लापरवाही पर तहसीलदार, एक्सईएन और बीडीओ को चेतावनी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आईजीआरएस प्रकरण में लापरवाही बरतने पर दो तहसीलदार, एक्सईएन विद्युत और तीन बीडीओ को डीएम ने चेतावनी जारी की है। इसके साथ यह भी कहा है कि आगे से कोई भी आईजीआरएस प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में आता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम संदीप कुमार ने बताया कि आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा करने पर तहसील खलीलाबाद में ऑनलाइन तीन संदर्भ डिफाल्टर पाए। इसी प्रकार तहसील धनघटा में मुख्यमंत्री संदर्भ में तीन डिफाल्टर पाए गए। इससे जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। इन लोगों को चेतावनी दी गई कि आगे से कोई प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में आता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसी तरह से अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद के स्तर से पीजी पोर्टल पर डिफाल्टर है। इसी तरह से विकास खंड पौली में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर तीन संदर्भ एवं ऑनलाइन एक संदर्भ डिफाल्टर पाया गया। विकास खंड नाथनगर में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में तीन संदर्भ डिफाल्टर पाया गया। इसी प्रकार विकास खंड सांथा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर एक संदर्भ डिफाल्टर पाया गया। इसी प्रकार विकास खंड बघौली में ऑनलाइन एक संदर्भ डिफाल्टर पाया गया है, जिससे जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। इन सभी को चेतावनी जारी की गई है।