{"_id":"69c2ceb9b8d708d43901ba50","slug":"meeting-of-area-panchayat-semriyawan-today-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-148008-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र पंचायत सेमरियावां की बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र पंचायत सेमरियावां की बैठक आज
विज्ञापन
सेमरियावां। क्षेत्र पंचायत सेमरियावां की बैठक ब्लॉक सभागार में बुधवार को अपराह्न 12:00 बजे से होगी। बैठक को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्लाॅक परिसर में बैरिकेडिंग की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पल-पल की वीडियोग्राफी होगी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ब्लाॅक गेट के बाहर व परिसर में पर्याप्त पुलिसफोर्स मौजूद रहेगी।
ब्लाॅक में क्षेत्र पंचायत बैठक में उपस्थित होने के लिए 121 बीडीसी सदस्य, 113 ग्राम प्रधान के साथ पांच जिला पंचायत सदस्य, विधायक, एमएलसी व सांसद को आमंत्रित किया गया है। ब्लाॅक परिसर में व ब्लाॅक सभागार में दो कैमरामैन बैठक की वीडियोग्राॅफी करते रहेंगे। साथ ही दो लोगों को मोबाइल वीडियो क्लिप बनाने के लिए लगाया गया है। परिसर के अंदर व बाहर गेट पर काफी पुलिस फोर्स की व्यवस्था रहेगी।
बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बैठक ब्लाॅक प्रमुख मजहरून्निशा की अध्यक्षता में होगी। बैठक का एजेंडा जारी किया गया है। इस दौरान गतवर्ष बैठक की कार्रवाई की पुष्टि अन्य विषयों पर विचार-विमर्श के लिए एजेंडा जारी किया गया है।
विज्ञापन
बैठक में प्रधान व बीडीसी सदस्यों को स्वयं का निर्वाचन प्रमाणपत्र और एक परिचयपत्र के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।