फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meeting in no present two teacher

Sant Kabir Nagar News: बैठक से अनुपस्थित दो प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी

Tue, 16 May 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
meeting in no present two teacher
प्राथमिक विद्यालय पिपरा प्रथम में शिक्षक संकुलों की बैठक हुई। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। शिक्षक संकुल की बैठक ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरा प्रथम पर हुई। बैठक में दो विद्यालय के शिक्षक अनुपस्थित रहे। वहां के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया।
बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहा कि सरकार के जरिये प्रत्येक विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने हेतु लक्ष्य निर्धारित है। संकुल को यह लक्ष्य दिसंबर 2023 तक प्राप्त करना है। निपुण बनाने के लिए 10 बिंदु के टूल किट निर्धारित किए गए हैं, जिसके प्रयोग से शिक्षण कार्य में आसानी होगी। प्रत्येक विद्यालय में स्कूल रेडिनेस की सप्ताह वार गतिविधि का आयोजन किया जाए। चौथी तथा पांचवीं के छात्रों को एफएलएन के अंतर्गत गणित तथा भाषा की समझ पर बल दिया जाए। यू डायस तथा डीबीटी की विद्यालय वार स्थिति पर चर्चा करते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परिवार सर्वेक्षण को पूर्ण करके इसे प्रेरणा पर फीड किया जाए। छात्रों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में सिराजुद्दीन, इकबाल सागर, भानु प्रकाश सिंह, अभिनव सिंह, रजनीश शुक्ल, विनय राज, कौशलेंद्र, ब्रह्मानंद आदि शिक्षक मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्रा ने बताया कि बैठक में प्राथमिक विद्यालय बेलवा सेंगर तथा प्राथमिक विद्यालय गंगौरा से किसी भी शिक्षक ने प्रतिभाग नहीं किया वहां के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed