फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meeting conduct in colectrate

कानून व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : डिप्टी सीएम

Sat, 24 Sep 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
meeting conduct in colectrate
कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री वृजेश पाठक।संवाद - फोटो : KHALILABAD
कानून व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : डिप्टी सीएम
विज्ञापन

- उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के सुचारु संचालन में बाधा उत्पन्न करने वालों के प्रति सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर गाड़ियों का चालान की बजाय ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए एनजीओ और विद्यालयों में काउसिलिंग से संबंधित कार्यशाला का आयोजन कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया है कि लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलियों के माध्मय से सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। अधिकारीगण स्वयं गांव में जाकर संबंधित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए लाभार्थियों से मिल कर फीडबैक प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयुक्त बस्ती मंडल गोविंद राजू एनएस, पुलिस उपमहानिरीक्षक आरके भारद्वाज, डीएम प्रेम रंजन सिंह, एसपी सोनम कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद मीरगंज में चौपाल लगाकर ग्रामीणो की समस्याएं सुनी। इसके अलावा मगहर में कान्हा हाउस का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed