फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meet to minister

Sant Kabir Nagar News: प्रभारी मंत्री के समक्ष पहुंचा प्रधान-पूर्व सचिव के बीच भुगतान को लेकर फंसा पेंच

Tue, 20 Jun 2023 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
meet to minister
शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सेमरियावा विकास खंड के ऊंचहरा कला में विभिन्न मदों से कराए गए कार्यों का एक ही दिन में 13 बार में 28,16,386 रुपये का भुगतान संबंधित फर्म को कर दिया गया। भुगतान को लेकर प्रधान और पूर्व सचिव के बीच पेंच फंस गया। प्रधान ने इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और सीडीओ संत कुमार को शिकायती पत्र देकर की है। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर सीडीओ ने जांच शुरू कराई, तो शिकायतकर्ता खुद प्रधान, तत्कालीन सचिव और भुगतान लेने वाली फर्म फंसती नजर आ रही है। वैसे अभी अभिलेखी जांच बाकी है।
सेमरियावां ब्लॉक के ऊंचहरा कला गांव के प्रधान कलीमुल्लाह अंसारी ने चार मई 2023 को सीडीओ और जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें कहा कि विभिन्न मदों से ग्राम सभा में कार्य कराया गया है। प्रधान ने विभिन्न मदों में जो कार्य पूर्ण कराए उसकी पूरी रकम 28,56,386 रुपये हुआ। इतने का भुगतान 13 बार में फर्म अंशु इंटरप्राइजेज एजेंसी को 15 अगस्त 2021 को किया गया। इसी प्रकार फर्म के नाम इसके पूर्व तीन बार भुगतान किया गया है। उसके पूर्व दो बार भुगतान किया गया। आरोप है कि इसके पूर्व दो बार भुगतान किसी अन्य फर्म के नाम हुआ है। कुल 28,56,385 रुपये के भुगतान के बजाय पूर्व सचिव आनंद कुमार के जरिये 17,90,000 रुपये का ही भुगतान किया गया, जबकि 10,66,385 रुपये के भुगतान के लिए नौ महीने से उसे परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के निर्देश पर सीडीओ संत कुमार ने प्रकरण का संज्ञान लिया और मामले की जांच डीसी मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी को सौंपी। 16 मई को जांच अधिकारी प्रभात कुमार द्विवेदी ने प्रकरण की जांच की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता प्रधान कलीमुल्लाह अंसारी, वर्तमान प्रधान पंचायत सचिव रजनी सिंह, तत्कालीन सचिव आनंद कुमार उपस्थित रहे। जांच अधिकारी के निर्देशित किए जाने के बावजूद जांच के समय अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि भुगतान की गई धनराशि 28,56,386 रुपये के सापेक्ष मात्र 17, 90,000 रुपये की धनराशि उसे प्राप्त हुई है। कार्य कराने के बावजूद अवशेष 10,66, 386 रुपये का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। तत्कालीन सचिव आनंद कुमार ने बताया कि 15 अगस्त 2021 को विभिन्न मदों से कराए गए कार्यों के सापेक्ष 28,16,386 रुपये का भुगतान एक ही दिवस में 13 बार में मेसर्स अंशू इंटरप्राइजेज को किया गया है। उक्त भुगतान प्रधान के डिजिटल सिग्नेचर लगने के बाद एवं उनकी सहमति से हुआ है।

तत्कालीन सचिव ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान के पश्चात फर्म के जरिये कई बार में प्रधान एवं उनके प्रतिनिधि आदि के व्यक्तिगत खाते में धनराशि अंतरित की गई है। कुछ धनराशि नकद के रूप में भी शिकायतकर्ता को प्राप्त कराने की बात मौखिक रूप से बताई गई है। जांच अधिकारी के मुताबिक वर्तमान एवं तत्कालीन सचिव के जरिये अभिलेख उपलब्ध न कराने के कारण अभिलेखीय पुष्टि नहीं हो पाई। निर्देशित करने के बाद भी दोनों पक्षों के जरिये कोई लिखित बयान नहीं दिया गया। दोनों पक्षों के मौखिक बयान एवं गैर अभिलेखीय जांच से प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता का प्रकरण बनता है, जिसमें प्रधान, तत्कालीन सचिव और भुगतान प्राप्त करने वाली फर्म की संलिप्तता प्रतीत होती है।
अभिलेखीय परीक्षण के बाद अंतिम जांच आख्या तैयार कर सीडीओ को प्रेषित की जाएगी।
----------------
प्रभारी मंत्री के निर्देश पर प्रकरण की जांच डीसी मनरेगा को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई आगे की जाएगी।
- संत कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed