फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Medical waste is being thrown in the open, risk of infection spreading

Sant Kabir Nagar News: खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट, फैल रहा संक्रमण का खतरा

Mon, 15 Apr 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Medical waste is being thrown in the open, risk of infection spreading
जिला अस्पताल के पास फेंका गया मेडिकल वेस्ट। संवाद
- जिला अस्पताल व सीएचसी खलीलाबाद परिसर में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट
विज्ञापन

- सभी सीएचसी-पीएचसी पर अलग से रूम बने हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में खुले प्राइवेट अस्पताल व क्लीनिक मेडिकल वेस्ट (मेडिकल कचरा) को खुले में फेंक दे रहे हैं। यह मेडिकल कचरा सड़कों के किनारे या किसी मैदान में फेंके जा रहे हैं। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। हालांकि औद्योगिक क्षेत्र में मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए प्लांट भी है लेकिन निजी अस्पताल संचालक वहां मेडिकल वेस्ट ले जाने की जहमत नहीं उठाते हैं।
शहर में करीब 50 से अधिक प्राइवेट अस्पताल, क्लीनिक व पैथोलॉजी हैं। इनसे निकले वाले मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए अस्पताल व क्लीनिक संचालन गंभीर नहीं हैं। स्थिति यह है कि मेडिकल वेस्ट जिसमें ब्लड, काट-पट्टी, सीरिंज और दवाएं खुले मैदान व सड़कों के किनारे फेंका जा रहा है। वहीं कई जगह पर मेडिकल वेस्ट को जलाकर पर्यावरण में प्रदूषण फैलाया जा रहा है। कुछ ऐसा ही हाल सरकारी अस्पतालों में भी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा, नगर पालिका प्रशासन उदासीन है। नर्सिंग होम, अस्पताल या क्लीनिक अगर खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकता है और नियम का पालन नहीं करता है तो लाइसेंस व मान्यता निरस्त करने का प्रावधान है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर दिख रहा मेडिकल कचरा

जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के पास व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद परिसर में मेडिकल वेस्ट खुले में फेंका गया है। हालांकि अस्पताल के जिम्मेदार दावा कर रहे हैं कि मेडिकल वेस्ट का निस्तारण कराया जा रहा है, लेकिन खुले में रखे मेडिकल वेस्ट दावे की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की लगी है मशीन
शहर के औद्योगिक क्षेत्र में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए मशीन लगाई है। यहां सरकारी अस्पतालों के मेडिकल वेस्ट का निस्तारण होता है, लेकिन निजी अस्पताल, क्लीनिक संचालक मेडिकल वेस्ट भेजने की बजाय सड़क के किनारे या खुले में फेंक दे रहे हैं। जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है।

मेडिकल वेस्ट रखने के लिए तीन रंग के होते हैं बैग
मेडिकल वेस्ट रखने के लिए तीन रंग के बैग को उपयोग में लाया जाना चाहिए। लाल रंग के बैग में डिस्पोजबल दूषित सामग्री रखे जाते हैं। वहीं पीले रंग के बैग में मानव शारीरिक अपशिष्ट रखे जाते हैं। इसमें अलावा शरीर के अंग, सूती ड्रेसिंग, प्लास्टर, कास्ट, शरीर के तरल पदार्थ से गंदे ड्रेसिंग मास्क और गाउन रखा जाता है, जबकि नीले रंग के बैग में कांच के टूटे बर्तन, दूषित कांच, दवा की शीशी आदि रखी जाती है।



मेडिकल वेस्ट को निर्धारित जगह में रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सीएचसी-पीएचसी पर इसके लिए अलग से रूम बने हैं, अगर ऐसा हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। मामला सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल वेस्ट के लिए लगे वाहन में रखा जाए। अगर ऐसा है तो इसकी जानकारी कराई जाएगी।
- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed