फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Medical student of Sant Kabir Nagar died in Gorakhpur road accident

Sant Kabir Nagar News: लग्जरी कार की टक्कर से स्कूटी सवार मेडिकल छात्र की मौत, त्योहार पर गमगीन हुए परिजन

Thu, 05 Mar 2026 08:02 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 05 Mar 2026 08:02 PM IST
सार

गोरखपुर में लग्जरी कार की टक्कर से स्कूटी सवार एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय की मौत हो गई। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र थे।

विज्ञापन
Medical student of Sant Kabir Nagar died in Gorakhpur road accident
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में एक लग्जरी कार ने स्कूटी सवार डॉक्टर को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। बुधवार शाम में वह अपने दोस्त के घर से खाना खाकर वापस मेडिकल कॉलेज लौट रहे थे। इसी बीच एक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


धर्मसिंहवा नगर पंचायत के बरगदवा माफी वार्ड के डॉक्टर आकाश पांडेय पुत्र देवेंद्र पांडेय बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र थे। होली के दूसरे दिन पेपर होने के कारण वह घर नहीं आ सके थे। होली के दिन दोस्त अनूप कुमार ने उन्हें अपने घर पर शाम को भोजन के लिए आमंत्रित किया था। अनूप का घर एम्स के पास है। बुधवार शाम में आकाश, अनूप के घर से खाना खाकर एक दूसरे मित्र की स्कूटी से कमरे पर आने के लिए मेडिकल कॉलेज वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर पीछे से फॉर्च्यूनर सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। डॉक्टर आकाश वह घायल अवस्था में उछलकर ओवरब्रिज पर उल्टे मुंह लटक गए थे। इस बीच मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यहां पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार कर घटना की सूचना उनके मित्र को दी। इसके बाद उनके दोस्त व बाकी साथी घटनास्थल पर आए और उनके पिता को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता देवेंद्र देर रात में लोगों के साथ रवाना हो गए। बृहस्पतिवार सुबह में पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द किया गया। शव घर पहुंचते ही चारों तरफ चित्कार सुनाई पड़ रहा था। घटना की सूचना पाकर पहुंचे लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed