{"_id":"69adc2706196749b7c0b6261","slug":"medical-store-was-running-without-license-medicines-seized-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147151-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर, दवाएं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर, दवाएं जब्त
विज्ञापन
बखिरा क्षेत में पिपरा बोरिंग मार्ग पर मेडिकल स्टोर से दवाओं को सील करती औषधि निरीक्षक प्रीति
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। इसकी शिकायत किसी ने आईजीआरएस के माध्यम से की थी। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर की जांच की तो लाइसेंस नहीं मिला। इसके साथ वहां मौजूद कुछ दवाइयां सील कर जब्त कर ली। दुकानदार के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल करने की बात कही है।
औषधि निरीक्षक प्रीति सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पर एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि बखिरा के पिपरा बोरिंग मार्ग पर देवकली चौराहा के पास एक मेडिकल स्टोर संचालित होता है। जो बिना लाइसेंस का है, जिसके बाद सात मार्च को दुकान की जांच की गई। दुकान मालिक पन्ने लाल पुत्र रामसुंदर के जरिये दुकान का संचालन हो रहा था। जब लाइसेंस मांगा गया तो वह कुछ दिखा नहीं पाए। दुकान पर ज्यादा दवाएं नहीं थी। जो दवाएं थीं उन्हें एक बोरी में भरवा दिया गया और उसे सील कर जब्त कर लिया गया है।
दो दवाओं का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दुकान की विवेचना की जा रही है। उसके बाद कोर्ट में परिवाद दाखिल किया जाएगा। औषधि निरीक्षक की इस कार्रवाई के बाद अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है।