{"_id":"65ad83d9e3b7f7f6f909f8c0","slug":"matsya-palan-application-khalilabad-news-c-7-gkp1031-441069-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मत्स्य पालक 26 तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मत्स्य पालक 26 तक कर सकते हैं आवेदन
Mon, 22 Jan 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए कुछ परियोजनाओं में ऑनलाइन पोर्टल पुनः खोला गया है। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विजय मिश्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में मत्स्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में जिले के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी में निजी भूमि पर तालाब निर्माण और प्रथम वर्ष निवेश तथा रियरिंग यूनिट के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी तथा वृहद सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम सामान्य व पिछड़ी जाति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए विभागीय पोर्टल 26 जनवरी तक खोला गया है।उन्होंने बताया है कि इच्छुक व्यक्ति उक्त परियोजनाओं में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विकास भवन स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय में 10 बजे से पांच बजे तक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।