{"_id":"66e5cb849bb9e7ffad02b0b4","slug":"matki-breaking-competition-govindas-showed-their-strength-khalilabad-news-c-227-1-sdn1003-124096-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता गोविंदाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता गोविंदाओं ने दिखाया दम
Sat, 14 Sep 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा कस्बे में शनिवार देर शाम मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बार मटकी को क्रेन में बांधकर लटकाया गया था। जिसे फोड़ने के लिये इटवा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों की गोविंदाओं की टीम लगी हुई थी। इस दौरान चेयरमैन विकास जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा व महामंत्री अनिल जायसवाल गोविंदाओं की टीम का उत्साहवर्धन कर रहे थे। देर रात स्थानीय कस्बे की टीम को मटकी फोड़ पाने में सफलता मिल पाई। मटकी फोड़ते ही गणेश जी के जयकारे से पूरा चौराहा गूंज उठा।
