फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mass marriage: 141 couples tied the knot

सामूहिक विवाह : दांपत्य सूत्र में बंधे 141 जोड़े

Fri, 13 Mar 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage: 141 couples tied the knot
बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में सजे पंडाल में मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 141 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ जीने की कसमें खाईं। वर-वधू ने अलग-अलग समूह में सात फेरे लिए और उपस्थित अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। श्रम विभाग की योजना के तहत दो सौ जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें कम संख्या में ही वर-वधू पहुंचे।
विज्ञापन

श्रम विभाग की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में सुबह से आना-जाना शुरू हो गया। वहीं, कई जोड़े समय से नहीं पहुंच पाए। ऐसे में उनकी शादी अलग से हुई। उपायुक्त श्रम बस्ती मंडल सचिन सिंह का कहना है कि जो लोग देर से पहुंचे, उनकी भी शादी कराई गई। विभाग की ओर से सामूहिक विवाह के पात्रों को एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है, जिसमें 85 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे, जबकि 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए गए।
विज्ञापन

बताया कि कन्या विवाह अनुदान सहायता योजना के तहत बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के जोड़े शामिल हुए। उपायुक्त श्रम ने बताया कि अनुदान में दी जानी वाली रकम की कार्रवाई पूर्ण है, जल्द ही उनके खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल रहे। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों को हर सुविधाएं मुहैया करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब चंद्र सोनकर ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, जगदीश प्रसाद शुक्ल ने संबोधित किया। उपायुक्त श्रम रचना केसरवानी ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। नोडल अधिकारी उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप की देखरेख में आयोजन हुआ।

---
कानपुर से शादी करने पहुंचा था वर
कानपुर जिले के रवि जीआईसी परिसर में पहुंचे। यहां आयोजित शादी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनका कहना था कि शादी में पहुंचकर सात फेरे लेने की अलग ही खुशी रही। रवि ने क्षेत्र की प्रियंका के साथ फेरे लिए और जन्म-जन्मांतर तक साथ रहने की कसमें खाईं। इसी प्रकार बस्ती डारीडीहा के अजीत शर्मा ने ढोरिका की रानी संग सात फेरे लिए। नगरा के राजेश गुप्ता राधिका के साथ विवाह बंधन में बंधे। सिद्धार्थनगर के विनोद कुमार व पूजा एक-दूजे के हुए। हिंदू पक्ष के वर-वधू की शादी हिंदू रीति-रिवाज और तीन जोड़ों की मुस्लिम रीति-रीवाज से शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed