फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mass marriage: 108 couples tied the knot, took oath for gender equality

सामूहिक विवाह : दांपत्य सूत्र में बंधेे 108 जोड़े, लैंगिक समानता की ली शपथ

Wed, 12 Mar 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 12 Mar 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mass marriage: 108 couples tied the knot, took oath for gender equality
बड़गों के पास सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शहर के एक मैरिज हाल में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 108 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। दांपत्य सूत्र में बंधने वाले नवयुगलों को लैंगिक समानता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेशचंद्र चौहान व सीडीओ जयकेश त्रिपाठी सहित अतिथियों ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।
विज्ञापन

विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव से हर गरीब के बेटियों की शादी संपन्न कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वयं नही उठा सकते।
सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने विवाह सूत्र में बंधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के कुल 108 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

उपहार स्वरूप लड़की के खातें में 35 हजार रुपये सहित पायल, बिछिया, बर्तन सेट, वर-वधू को कपड़ा, अटैची, गैस चूल्हा इत्यादि दिया गया। इस अवसर पर पीडी संजय कुमार नायक, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed