{"_id":"6463cc7cde4320f91a09f9b4","slug":"mashaal-raily-organized-khalilabad-news-c-7-1-169883-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली का जिले में होगा भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली का जिले में होगा भव्य स्वागत
Wed, 17 May 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 17 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक करते डीएम संदीप कुमार।स
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के सफल आयोजन के लिए बैठक हुई। इसमें 19 मई को आ रही मशाल रैली के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की गई।
डीएम संदीप कुमार ने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाए। 19 मई को बलिया से जिले में रैली एवं प्रचार वाहन का प्रवेश होगा, जिसके स्वागत के लिए जिले की सीमाओं पर रैली का स्वागत एवं सुरक्षा की दृष्टि से बाॅर्डर टू बाॅर्डर समुचित पुलिस व्यवस्था आदि कर ली जाए। यह रैली 20 मई की शाम चार बजे बस्ती के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने कहा कि 20 मई को मशाल रैली व प्रचार वाहन का रूट चार्ट स्टेडियम के मुख्य गेट से हीरालाल इंटर कॉलेज तक मशाल रैली जाएगी तथा वहीं रैली का समापन होगा। इसके साथ ही सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध कुमार सिंह, एसडीएम सदर रमेश चंद, सीओ ट्रैफिक केशवनाथ, डीआईओएस मनमोहन शर्मा, जिला खेल अधिकारी दिलीप कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।