{"_id":"671a86cc95dad6b4a002ea37","slug":"married-womans-recent-death-suspicious-accused-of-murder-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122781-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Thu, 24 Oct 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। एकडंगी गांव की 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुरालवालों का कहना है कि वह बिस्तर से गिरकर छटपटा रही थी। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ससुराल के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायकेवालों ने ससुराली पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, धनघटा क्षेत्र के बकौली निवासी पुनीता उर्फ मोनिका पुत्री राम नवल की शादी दिसंबर 2018 में मुंडेरवा क्षेत्र के एकडंगी निवासी राहुल पुत्र राजेंद्र गौड़ के साथ हुई थी। उन दोनों के तीन बच्चे चार हैं।
ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि बुधवार की देर रात मोनिका बिस्तर से नीचे गिरकर छटपटा रही थी।
परिजन उसे जिला अस्पताल संतकबीरनगर ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। भोर में चार बजे इलाज के दौरान पुनीता की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर ससुराल पहुंचे मोनिका के भाई संदीप ने पुनीता के पति राहुल, देवर धीरज, सोनू, ननद रेखा, सोनी के अलावा सास एवं ससुर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
मुंडेरवा थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि मौके पर जांच-पड़ताल की गई। ससुराल के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार बिना बताए ही कर दिया है।