फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married woman's dead body found hanging in her parents' house

Sant Kabir Nagar News: मायके में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 30 Jun 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 30 Jun 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging in her parents' house
- बखिरा क्षेत्र के करैली गांव का मामला, पति ने सौतेले सालों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बघौली। क्षेत्र के करैली गांव में शुक्रवार की देर रात विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पति के मुताबिक जायदाद के चक्कर में उनकी पत्नी की हत्या की गई है। उसने सौतेले सालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
करैली गांव निवासी बबिता यादव (32) पुत्री रामहित यादव की शादी मेंहदावल क्षेत्र के घुरापाली निवासी सूर्यभान यादव के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। बबिता के पति सूर्यभान यादव ने तहरीर देकर कहा है कि उनके दो बच्चे हैं। जिसमें बड़ा बेटा अंश (5) और बेटी आकृति (3) की है। बबिता छह माह से मायके में रह रही थी। सूर्यभान ससुराल में ही था। शुक्रवार की रात बबिता ने खाना खाया और फिर मां का पैर दबाने की बात कहकर कमरे में चली गई।
विज्ञापन

एक घंटा बीतने के बाद जब वह वापस नहीं आई तो कमरे में जाकर देखा तो वह छत की कुंडी से लटक रही थी। इसके बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुहंची पुलिस ने महिला के शव को नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबिता की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पति सूर्यभान का आरोप है कि उनकी सास का विवाह दो सगे भाईयों से हुआ है। बड़े ससुर से चार बेटे हैं जबकि दूसरे ससुर से दो बेटियां हैं। जायदाद के चक्कर में उनकी पत्नी की हत्या की गई है। पति सूर्यभान ने इस मामले की जांच की मांग की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed