फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married woman's body found hanging under suspicious circumstances

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 22 Jan 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 22 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging under suspicious circumstances
मृतक नवज्योति मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : kishatwar news
मेंहदावल। नगर पंचायत के टड़वरिया मोहल्ले में विवाहिता का शव मायके में कमरे में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नवज्योति (28) पुत्री उमेश शुक्ला एक माह पूर्व मायके आई थी। एक वर्ष पूर्व उसकी शादी सिद्धार्थनगर जनपद में हुई थी। मंगलवार की रात दस बजे परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो सभी के होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ सर्वदवन सिंह, एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारा गया। मौके से फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed