{"_id":"6a416b8125219c6b8e0e8e47","slug":"married-woman-turned-out-of-the-house-over-dowry-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152969-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
Mon, 29 Jun 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल के चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में पति समेत चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
पीड़िता शुकन्या ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में जानकारी दी कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व गोहटा निवासी कुलदीप से हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति कुलदीप, ससुर चंद्रशेखर, सास सीमा देवी और देवर रोहित दहेज में रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी तथा जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
पीड़िता का आरोप है कि तबीयत खराब होने पर भी ससुराल पक्ष ने उसका समुचित इलाज नहीं कराया। हालत बिगड़ने पर उसने मायके वालों को बुलाया, लेकिन जब उसके भाई ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और घर से भगा दिया। इसके बाद भाई ने उसे मायके ले जाकर इलाज कराया।
विज्ञापन
विवाहिता का कहना है कि अब ससुराल पक्ष उसे और उसकी दो वर्षीय पुत्री को घर में रखने से इन्कार कर रहा है। साथ ही रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने यह भी बताया कि मामले में पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता भी हुआ था, लेकिन उसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। वर्तमान में वह मायके में रह रही है।
कोतवाल जयप्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।