{"_id":"67bcaf78178507364f0809d7","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-hanging-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-129041-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव
Mon, 24 Feb 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के जोरवा गांव में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटकता पाया गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रंजना (28) पत्नी प्रभात के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार रात में गांव में ही शादी का कार्यक्रम चल रहा था।
सभी लोग उसमें शामिल होने के लिए गए हुए थे। रंजना रात में करीब 11 बजे के आसपास शादी कार्यक्रम से अपने घर आ गई। कुछ समय बाद पति जब घर पहुंचकर दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया तो नहीं खुला।
इसके बाद दरवाजा तोड़ने पर देखा तो रंजना फंदे के सहारे लटक रही थी। जिसके बाद उसे नीचे उतारकर पुलिस के साथ ही मायके वालों को भी घटना की जानकारी दी। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल पंकज कुमार ने शव को पंचनामा की कार्रवाई पूरी कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।