फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married the daughter of the aid for fire victims

अग्निकांड पीड़ित की बेटी की शादी के लिए दी सहायता राशि

Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Married the daughter of the aid for fire victims
सहायता राशि दी। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 खलीलाबाद विकास खंड के धौरहरा गांव में पिछले दिनों आग से बेघर हुए पीड़ितों की मदद के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। सोमवार को ब्लूूमिंग बड्स एकेडमी खलीलाबाद के प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी ने गांव में पहुंच कर अग्निकांड पीड़ितों में खाद्य सामग्री, कपड़ा व अन्य जरूरी सामानों का वितरण किया। इसके साथ ही एक पीड़ित की बेटी की शादी के लिए सहायता राशि भी दिया।
विज्ञापन

धौरहरा गांव के बाबू लाल प्रजापति, ध्रुपलाल प्रजापति, श्याम लाल प्रजापति का झोपड़ी का मकान पिछले दिनों आग लगने से बुरी तरह से जल कर राख हो गया था। इन परिवारों को खाने पीने के लाले पड़ गए है। ध्रुपलाल प्रजापति की बेटी की शादी के लिए रखा जेवर और अन्य जरूरी सामान भी आग से पूरी तरह जल कर राख हो गया था। प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी ने गांव में पहुंच कर अग्निकांड से पीड़ित परिवारों में खाद्य सामग्री, कपड़ा व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराया। इसके साथ ही ध्रुपलाल की बेटी की शादी के लिए सहायता राशि भी दी।
विज्ञापन

उन्होंने इसके अलावा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। इससे बड़ा पुनीत कार्य अन्य कोई नहीं है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मिर्जा जर्रार, राजेश पांडेय, विकास सिंह, अजय राय, अतुल उपाध्याय, अमन पांडेय, अंगद तिवारी, आलम खान, हरिशंकर सिंह, दिलीप यादव, जावेद खान समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed