{"_id":"0dbcc8dae5ec444b374c420f36274a63","slug":"married-killed-in-suspicious-circumstances-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
अमर उजाला/संतकबीरनगर
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। रविवार को क्षेत्र के गगनईराव गांव में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय पुलिस ने शव को रास्ते में ही कब्जे में ले लिया।
मृतका के गले पर कसने का निशान देखकर मायके वाले भड़क गए और दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप मढ़ना लगे। बाद में पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया।
बढ़या ठाठर गांव निवासी रुद्रनाथ का आरोप है कि उन्होंने मई 2014 में अपनी 20 वर्षीय बेटी सावित्री की शादी क्षेत्र के गगनई राव निवासी रामराज पुत्र पूर्णमासी निषाद से की थी। ससुराल जाने के बाद से ही उसकी बेटी से दामाद दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। बेटी के विरोध पर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
काफी समझाने के बाद दामाद कुछ दिन तक शांत रहे। फिर दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। रविवार को गगईराव गांव के दूसरे व्यक्ति ने उसकी बेटी की मृत्यु की सूचना दी। उसके बाद वह कुछ लोगों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां ससुराल पक्ष के लोग लाश को दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। आरोप है कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या की गई है। सूचना पर सीओ उत्तम सिंह भी मौके पर पहुंच गए और गांव वालों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
थानाध्यक्ष एलबी धुसिया ने बताया कि पीड़ित पिता रुद्रनाथ की तहरीर पर पति रामराज के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।