फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Markets are decorated with colours on Holi, beware of adulterated colours

Sant Kabir Nagar News: होली पर रंगों से सजे बाजार, मिलावटी रंगों से रहें सावधान

Tue, 24 Feb 2026 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Markets are decorated with colours on Holi, beware of adulterated colours
बाजार में बिक रहे गुलाल।
संतकबीरनगर। होली के त्योहार को लेकर बच्चों व बुजुर्गों में उत्साह बना हुआ है। बाजार अनेक प्रकार के रंगों और होली के उत्पाद से सज चुके हैं। व्यापारी अपने उत्पादों को बेचने के लिए ग्राहकों के लिए लुभावनी छूट दे रहे हैं। लेकिन, खुशियों भरे त्योहार में जरा सी असावधानी और छूट का लालच आपकी सूरत बिगाड़ सकता है।
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर बाजार में अबीर-गुलाल के अलावा केमिकल से बने रंगों की भरमार है। शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, समय जी स्थान, मेंहदावल बाईपास आदि अधिकतर दुकानों में रंग बिक रहे हैं। 40 रुपये से लगायत यह रंग 100 रुपये में 100 ग्राम तक उपलब्ध है। इन रंगों के चेहरे पर लगते ही त्वचा पर जलन होने लगती है। पक्का रंग होने के कारण यह आसानी से नहीं निकलता है। इस कारण कई लोगों के चेहरे पर दाने और चेहरा भी खराब हो सकता है। कई घुलने वाले रंगों में रेत की मिलावट होती है, जिससे स्कीन खराब होने की पूरी संभावनाएं बनी हुई है। ऐसे में रंग खरीदते समय सावधानी बरते। जहां तक हो सके अबीर का ही प्रयोग करें। शहर के बंजरिया निवासी विनोद कुमार, नीरज त्रिपाठी, गोला बाजार निवासी सूरज मिश्र आदि का कहना है कि होली में अबीर का महत्व होता है। रंगों से वे लोग बचते है। जहां तक होता है अबीर का ही प्रयोग करते है और बच्चों को भी इसे लगाने के लिए कहते है।
विज्ञापन


मिलावटी रंग से त्वचा संबंधी हो सकती हैं बीमारियां
जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेष डॉ. एसडी गौतम ने लोगाें को हर्बल गुलाल से ही होली खेलने की सलाह दी है और कहा है कि अगर गुलाल में किसी प्रकार की रगड़ या फिर कड़कपन दिखे तो उसका इस्तेमाल नहीं करें। रसायनिक रंग से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। श्वास एवं एलर्जी की बीमारी हो सकती है। बाजार में बिकने वाले हरे रंग में तांबा, काले रंग में नाइट्रेट ऑक्साइड, परपिल रंग में क्रोमाइड, सिल्वर कलर में एल्युमिनियम ब्रोमाइड, लाल रंग मारकरी सल्फेट रसायनों से बनता है। यह सभी रसायनिक रंग त्वचा पर जलन खुजली, दाने, एलर्जी, श्वास की तकलीफ उत्पन्न कर सकते हैं जो आपकी होली को बदरंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed