{"_id":"694af3b96c9c7b98ab0a8a28","slug":"manoj-from-achhati-secured-second-place-in-the-sugarcane-competition-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143304-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गन्ना प्रतियोगिता में अछती के मनोज को मिला द्वितीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गन्ना प्रतियोगिता में अछती के मनोज को मिला द्वितीय स्थान
Wed, 24 Dec 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
उप गन्ना आयुक्त गोरखपुर के हाथों पुरस्कार प्राप्त करते मनोज कुमार-स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। विजयी गन्ना कृषकों को चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर उप गन्ना आयुक्त गोरखपुर के सभाकक्ष में मंगलवार को सम्मानित किया गया। इसमें मुंडेरवा गन्ना विकास परिषद के गन्ना पर्यवेक्षक रणविजय वर्मा के पर्यवेक्षण में नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के अछती गांव निवासी मनोज कुमार तिवारी को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
गन्ना पर्यवेक्षक रणविजय वर्मा ने बताया कि शीघ्र पौधा संवर्ग में बलाई यादव पुत्र अवधू, ग्राम नरथरी, सिकरी बभनान, जनपद बस्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं मनोज कुमार पुत्र ब्रह्मा नंद ग्राम अछती ब्लाॅक नाथनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार विजेता मनोज कुमार को प्रशस्ति पत्र व 5000 का चेक दिया गया है। संवाद