{"_id":"64f0dc2d7896a97e3c020bf6","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-2307-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Fri, 01 Sep 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
-शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग की घटना
- शहर के तितौवा के नितिन श्रीवास्तव के रूप में हुई शव की पहचान
- मां-बाप के इकलौते बेटे थे नितिन, घटना से परिजन और रिश्तेदार थे गमगीन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग से पश्चिम बुधवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के तितौवा निवासी 42 वर्षीय नितिन श्रीवास्तव पुत्र गोपाल लाल श्रीवास्तव बुधवार देर शाम शहर में आए थे। मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग की पटरी से होकर घर जा रहे थे। उसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस औ जीआरपी मौके पर पहुंच गई। गोरखपुर शहर के गोरखनाथ क्षेत्र के हुंमायुपुर निवासी शरद श्रीवास्तव ने बताया कि नितिन श्रीवास्तव उसके इकलौते साले थे। ससुर गोपाल लाल श्रीवास्तव स्वास्थ्य विभाग में हेल्थ इंस्पेक्टर से सेवानित्त हुए थे। ससुर के तीन बेटियां और इकलौता बेटा नितिन श्रीवास्तव थे। नौकरी नहीं मिलने की वजह से साले डिप्रेशन में रहते थे और शराब का भी सेवन करने लगे थे। किसी ट्रेन की चपेट में आने में साले नितिन श्रीवास्तव की मौत हो गई। पीड़ित सास- ससुर काफी वृद्ध हो गए हैं। इकलौते बेटे की मौत से उन्हें काफी आघात पहुंचा है।