फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YouTuber Malti: तीन साल में यूट्यूबर मालती व विष्णु ने बनाए 61 लाख फॉलोअर, मौत से हर कोई हैरान

Sat, 25 Nov 2023 12:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर। Updated Sat, 25 Nov 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
YouTuber Malti and Vishnu made 61 lakh followers in three years
यूट्यूबर मालती चौहान का पति। - फोटो : अमर उजाला।

संतकबीरनगर जिले में महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर में बुधवार की रात में यूट्यूबर महिला की मौत से गांव तथा क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के पिता दीपचंद चौहान की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पति विष्णु कुमार को जेल भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला कसना बताया गया है। मालती व विष्णु ने तीन साल में 61 लाख फॉलोअर बना लिए थे।



कम समय में यूट्यूब व सोशल साइट पर शोहरत और दौलत कमाने वाली जिले की मशहूर यू ट्यूबर मालती चौहान ने सभी को अलविदा कह दिया। काली जगदीशपुर गांव के गरीब परिवार के विष्णु राज और उनकी पत्नी मालती चौहान ने अथक परिश्रम और लगन से बड़े यूट्यूबर के रूप में पहचान तीन वर्ष के भीतर ही बना लिया।

 

YouTuber Malti and Vishnu made 61 lakh followers in three years
यूट्यूबर मालती चौहान - फोटो : अमर उजाला।

भोजपुरी वीडियो को पसंद करने वाले उनके फॉलोअर दिन प्रतिदिन बढ़ते गए। दोनों तरक्की भी करते रहे। छप्पर के मकान से पक्का घर, साइकिल की जगह कार और फिर अपना खुद का स्टूडियो सब कुछ यूट्यूब की बदौलत ही बनाया। दोनों पति-पत्नी के प्रेम और तू तकरार के कायल उनके दर्शक भी रहे।

इन दोनों ने अपने साथ क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक युवाओं को भी जोड़ा। लेकिन एक गलतफहमी ने बुलंदियों की ओर बढ़ रहे। इस दंपती का सब कुछ बर्बाद कर दिया। वर्ष 2021 से विष्णु राज और मालती चौहान ने यूट्यूब पर चैनल बनाकर अपने करियर की राह बनाई। पहला चैनल विष्णु राज ब्लॉक के नाम से बनाया।
 

YouTuber Malti and Vishnu made 61 lakh followers in three years
यूट्यूबर मालती चौहान - फोटो : अमर उजाला।

इस चैनल के 4.05 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इसकी सफलता के बाद विष्णु राज फन के नाम से चैनल बनाया जिसके 61 लाख फॉलोअर हैं। वहीं मालती चौहान फन चैनल के भी 6.59 लाख फॉलोअर हैं। इसके अलावा फेसबुक सहित अन्य सोशल साइट पर भी उनके पेज और ब्लॉग हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
YouTuber Malti and Vishnu made 61 lakh followers in three years
यूट्यूबर मालती चौहान की मौत की खबर मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

यूट्यूब पर भोजपुरी में करीब 24 हजार वीडियो और रील्स बना चुके हैं। इससे स्वत: आकलन किया जा सकता है कि वह कितना मसहूर यू-ट्यूबर थी। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मालती चौहान का गला कसना आया है। मालती के पति को जेल भेज दिया है।

 

विज्ञापन
YouTuber Malti and Vishnu made 61 lakh followers in three years
यूट्यूबर मालती चौहान - फोटो : अमर उजाला।

दो वर्ष के बेटे ने दी मुखाग्नि
महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर में इंटरनेट मीडिया में बुलंदियों पर पहुंची मालती चौहान की मृत्यु से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। यूपी, बिहार, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से भी हजारों की संख्या में बिडहर घाट पर शुक्रवार को लोगों की भीड़ जमा हो गई। यूट्यूब फेसबुक तथा अन्य सोशल साइटों के माध्यम से जुड़े लोगों की आंखें नम हो गई। जब दो वर्ष के मासूम युवराज ने नाना दीपचंद चौहान तथा परिवार के अन्य लोगों के साथ मां मालती चौहान को मुखाग्नि दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed