फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Malen Primary School does not have an electricity connection.

Sant Kabir Nagar News: प्राथमिक विद्यालय मलेन में बिजली कनेक्शन नहीं

Thu, 01 Jan 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Malen Primary School does not have an electricity connection.
तिघरा। विकास खंड बघौली अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मलेन में बिजली कनेक्शन नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में विद्युत सुविधा न होने से पठन-पाठन के साथ-साथ अन्य शैक्षिक गतिविधियां भी बाधित हो रही हैं। ग्राम प्रधान सुनील यादव ने बताया कि विद्यालय के विद्युतीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। प्रधानाध्यापक संदीप चौधरी ने कहा कि बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्मार्ट क्लास, पंखा, लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं न होने से शिक्षण कार्य सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मलेन के विद्युतीकरण को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed