{"_id":"65e7643013b98b132308bc55","slug":"make-wedding-zone-in-fifteen-days-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-110842-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह दिन में बना लें वेडिंग जोन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह दिन में बना लें वेडिंग जोन : डीएम
Tue, 05 Mar 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत टाउन वेडिंग कमेटी की समीक्षा बैठक कलक्टेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने निर्देश दिए कि 15 दिन के अंदर वेडिंग जोन बना दिए जाएं।
जिलाधिकारी ने वेडिंग जोन के कांन्सेप्ट को समझाते हुए जनपद के समस्त निकायों में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वेडिंग जोन का निर्धारण करने पर जोर दिया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खलीलाबाद को तीन वेण्डिंग जोन तथा नगर पंचायत को एक-एक वेण्डिंग जोन बनाने के लिए निर्देशित किया। अगले 15 दिवस में नगर निकाय को जोन वाईज बांटते हुए सर्वे कराकर भूमि का चिह्नांकन करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में डीएम ने पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण के साथ-साथ वेण्डर्स प्रोफाइलिंग की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 90 प्रतिशत वेण्डर्स प्रोफाइलिंग को 15 दिवस के अन्दर पूर्ण किया जाए एवं वेण्डर्स का चिन्हांकन करते हुए एक सप्ताह के अन्दर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण का वितरण कराया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र पांडेय, तहसीलदार मेंहदावल आनंद कुमार ओझा, पीओ डूडा प्रेमेन्द्र सिंह, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, पूर्व सभासद कमला गौड़ आदि उपस्थित रहे।