फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Makar Sankranti today, kite shops are full of joy

Sant Kabir Nagar News: मकर संक्रांति आज, पतंग की दुकानों में राैनक

Thu, 15 Jan 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti today, kite shops are full of joy
बाजार में बिक रही पतंग। संवाद
संतकबीरनगर। मकर संक्रांति का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। बच्चों में पतंगबाजी का उत्साह चरम पर है। इस बार मकर संक्रांति पर तरह-तरह के कार्टून वाली पतंग बाजार में उपलब्ध है। जिसकी खरीदारी बच्चे कर रहे है।
विज्ञापन

युवाओं और बच्चे कार्टून वाली पतंग पसंद कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक गली और मोहल्लों में पतंग की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर युवा और बच्चों की तरफ से पतंग-मांझा की खरीदारी जोर-शोर से चल रही है। शहर के गोला बाजार वाली गली के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में जगह-जगह पतंगों की दुकानें सज गई हैं। कागज की पतंगें इस बार भी सबसे ज्यादा बिक रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि, इनकी कीमतें पिछले साल से कुछ ज्यादा हैं। बाजार में छोटी साइज की सादा पतंग पांच रुपये की बिक रही है, वहीं बड़ी साइज की पतंग 10 रुपये से 20 रुपये तक मिल रही है। आकर्षक डिजाइन वाली बड़ी पतंगें 25 से 30 रुपये तक की आ रही हैं। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का उत्साह न केवल बच्चों बल्कि युवाओं में भी खासा जोश भर रहा। पतंग के कारोबारी सतीश ने बताया कि युवा और बच्चे खास तौर पर कार्टून कैरेक्टर्स, सुपरहीरो और चमकीली डिजाइन वाली पतंग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पिछली साल की अपेक्षा इस साल पतंगों की मांग अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed