फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahuli SO removed for negligence in molestation case

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी मामले में लापरवाही पर महुली एसओ हटाए गए

Tue, 30 Jan 2024 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mahuli SO removed for negligence in molestation case
आईजीआरएस व जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
छात्रा से छेड़खानी, अश्लील मैसेज भेजने और विरोध पर राइफल तानकर जान से मारने धमकी देने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करना महुली एसओ पर भारी पड़ गया। मामले की शिकायत के बाद एसपी सत्यजीत गुप्ता ने एसओ अनिल कुमार सिंह को पद से हटा दिया है। अनिल सिंह को अब आईजीआरएस व जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। एसओ पर शिकायतों खासकर महिला अपराध से जुड़े मामलों के निस्तारण में लापरवाही के कई आरोप थे।
महुली में पेट्रोल पंप पर लूट की घटना के बाद लापरवाही के आरोप में एसओ भगवान सिंह को निलंबित किए जाने के बाद थाने की कमान अनिल कुमार सिंह को दी गई थी। शुरुआती कुछ समय तो ठीक चला। धीरे-धीरे महुली थाना क्षेत्र से शिकायतें एसपी दफ्तर तक पहुंचने लगी। कई बार अधिकारियों के स्तर से भी कार्यप्रणाली सुधारने की नसीहत दी गई। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। महिला अपराध के मामलों में भी लापरवाही की शिकायतें लगातार आने के बाद आधिकारिक स्तर पर भी उनको कार्यप्रणाली सुधारने की चेतावनी दी गई। विभागीय सूत्रों की मानें तो अधिकारियों के कड़े रुख के बाद अनिल ने चार्ज से हटने के लिए पत्र भी दे दिया था।
विज्ञापन


असलहा लेकर छात्रा के घर पहुंचे शोहदे पर नहीं की कार्रवाई
इसी बीच, बीते दिनों थाना क्षेत्र में एक छात्रा से छेड़खानी और अश्लील मैसेज भेजने और विरोध करने पर राइफल लेकर छात्रा के घर पर चढ़कर परिजनों को जानमाल का धमकी देने का मामला सामने आया। पता चला कि छात्रा पहले भी आरोपी की कारगुजारियों से तंग आकर 1090 पर शिकायत कर चुकी थी। इसके बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत के बाद आरोपी का मन और बढ़ गया और वह छत्रा के पिता को भी फोन पर जानमाल की भी धमकी देने लगा। इस मामले में पुलिस ने हर स्तर पर लापरवाही की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत छात्रा के मामले में हुई कार्रवाई पर लगा था लापरवाही का आरोप
नए साल पर महुली थाना क्षेत्र के भक्ता गांव के पास स्कूटी सवार छात्राओं के साथ छेड़खानी के बाद मनचलों पर स्कूटी में टक्कर मारने का आरोप लगा था। जिसमे दो स्कूटी सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चली गई थी। जिनका गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। पांच व छह जनवरी की रात में एक छात्रा की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन उसके शव को लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी आए। इसके बाद परिजन कानूनी कार्रवाई को लेकर थाने पर पहुंचे। थाना स्तर पर कार्रवाई न होने के बाद मामला एसपी सत्यजीत गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत हुआ। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। छात्रा के परिजनों का आरोप था कि थाना पर उनके साथ एसओ ने दुर्व्यवहार किया।

चोरी व मारपीट के मामलों में भी नहीं हो रही थी सुनवाई
महुली थाना पर चोरी और मारपीट के मामलों में भी सुनवाई नहीं हो रही थी। पीड़ित स्थानीय स्तर पर राहत न पाने के बाद उच्चाधिकारियों के चौखट पर चक्कर खाने के लिए विवश हो रहा था। नाथनगर कस्बा के सब्जी दुकानदार की दुकान में 22 जनवरी को चोरी हुआ। साथ ही नटवा गांव में 10 जनवरी को बच्चों के बीच खेल-खेल में हुए विवाद में मारपीट का आरोप लगा। दोनों मामलों में महुली पुलिस पर अल्पीकरण का आरोप लगा। पीड़ितों की मानें तो थाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों के समक्ष जाना पड़ा।


एसओ महुली अनिल कुमार सिंह की लापरवाही लगातार सामने आ रही थी। कई बार उनको कार्यप्रणाली सुधारने के लिए कहा भी गया। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। जिसकी वजह से उनको महुली थाने से हटाकर पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed