फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahuli is in the grip of encroachment, town residents are troubled by traffic jam

Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण की चपेट में महुली, जाम से कस्बावासी परेशान

Mon, 05 May 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 05 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mahuli is in the grip of encroachment, town residents are troubled by traffic jam
महुली कस्बे में अतिक्रमण के चलते लगा जाम 
धनघटा। जनपद के दक्षिणांचल में स्थिति महुली कस्बा आबादी और व्यापार की दृष्टि से सबसे बड़ा कस्बा है। यहां पर भारी संख्या में क्षेत्र के लोगाें और व्यापारियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके विपरीत यहां के कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क के पटरियों पर कब्जा जमा लिया है। इसके कारण यहां पर सुबह से लेकर शाम तक स्थानीय निवासियों के साथ आने-जाने वाले लोगाें को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

महुली कस्बे की मुख्य बाजार के साथ ही साथ दक्षिण चौराहे तक सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। जबकि इधर से होकर बड़े वाहन भी गुजरते हैं। जब भी कोई बड़ा वाहन गुजरता है तो यह पूरा इलाका जाम की चपेट में आ जाता है। यहां पर व्यापार करने वाले व्यापारियों से लेकर स्थानीय लोगों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए साल भर पूर्व तहसील प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया था। इसके चलते कस्बा पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त हो गया। लेकिन समय बीतने के साथ लोगों ने फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने रैंप तो किसी ने बना रखा है छाजन
यहां पर अतिक्रमण भी कई तरीकों से किया गया है। कुछ लोगों ने घर के सामने सीढ़ी बना ली है। कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल चढ़ाने के लिए रैंप बना लिया है। वहीं कुछ लोगाें के द्वारा छज्जा ही बना लिया गया है। इसके चलते बड़े वाहनों के आने के बाद जाम की स्थिति बन जाती है। कई स्थानों पर तो ऐसी स्थिति है कि दो बड़े वाहन जा ही नहीं सकते हैं।
कोट
समय समय पर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की जाती है। शीघ्र ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा तथा पटरियों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

-योगेन्द्र पांडेय, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed