फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahui incident: Army soldier brought on transit remand

महुई कांड : ट्राजिंट रिमांड पर लाया गया सेना का जवान

Fri, 21 Jun 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mahui incident: Army soldier brought on transit remand
- आठ जून को जमीन विवाद में चली गोली में युवक की हुई थी मौत
विज्ञापन

- असम से कस्टडी में एक आरोपी को लेकर आई पुलिस टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के महुई गांव में आठ जून को जमीन विवाद में हुई युवक की हत्या के बाद आरोपी बनाए गए सेना के एक जवान को पुलिस असम से गिरफ्तार करके ले आई। उसके खिलाफ समस्त कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी बोधनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय रूदल प्रसाद यादव निवासी महुई को गैर जमानतीय वारंट प्राप्त कर असम से गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के महुई गांव में आठ जून को जमीन विवाद हुआ था। उसी दौरान आरोपी ने पीड़िता सुमन के पति धर्मेंद्र यादव को गोली मार दी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से ही घटना में संलिप्त अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

दो आरोपियों को घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वहीं फरार आरोपी सेना के जवान बोधनाथ यादव को पुलिस ने न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को कमांडिग ऑफिसर एपीओ मीसामारी (असम) भेजा गया था। कमांडिग ऑफिसर के द्वारा आरोपी बोधनाथ यादव को 18 जून को एसआई अशोक कुमार दूबे की कस्टडी में दिया। जिसे लेकर बृहस्पतिवार को आए। अभियुक्त से पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed