{"_id":"697cf6ac66ba4df4ae0665cf","slug":"mahatma-gandhis-death-anniversary-was-celebrated-at-the-district-congress-office-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145211-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
Fri, 30 Jan 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई-स्रोत पार्टी
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि सभा के बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी का मुख्य हथियार सत्य और अहिंसा था। जिसके दम पर उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया और भारत के तमाम वीर सपूतों के साथ मिलकर भारत को आजाद कराया। गांधी के विचारधारा में विश्वास रखने वाले देश कई महापुरुषों ने कई सालों जेल में बिताए और देश के कुर्बानियां दी। लेकिन इसके विपरीत देश में एक अलग विचारधारा के लोग जो अंग्रेजों की दलाली कर रहे थे, यह आजादी उन्हें खटक रही थी और आज ही के दिन 1948 को गोडसे ने सत्य और अहिंसा में विश्वास रखने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी।
जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय और शांति देवी ने कहा कि आज देश का दुर्भाग्य है कि आज उसी विचारधारा के लोग सत्ता में बैठे हैं और जनता के बीच फूट डालो और राज करो कि नीति अपनाकर देश को फिर गुलामी की तरफ ढकेल रहे हैं। हम कांग्रेस के लोग गांधीवादी विचारधारा में विश्वास रखते हैं। इस दौरान अरुण पांडेय, मोइन अंसारी, रामाश्रय यादव, राजीव गोंड, अजय सिंह, श्यामलाल भट्ट, अभिषेक, रवि शर्मा, दीपक सिंह, गोलू यादव, हीरालाल, प्रदुम कुमार, रमेश पांडेय, गुड्डू उपाध्याय, गिरजेश मिश्रा, जय प्रकाश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।